जालंधर : Hotel Mariton की लॉबी में हाथापाई, CCTV वीडियो हुई वायरल

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर : Hotel Mariton की लॉबी में हाथापाई, CCTV वीडियो हुई वायरल

जालंधर 13 फरवरी (ब्यूरो) : जालंधर के मैरिटोन होटल में हाथापाई की घटना सामने आई है। होटल के अंदर जमकर लात-घूंसे चले, जिससे कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया और होटल जंग के अखाड़े में तब्दील हो गया। इस सारी घटना की Cctv फुटेज भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह झड़प होटल के पार्टनरों के बीच हुई बताई जा रही है। आरोप है कि होटल के एक पार्टनर ने दूसरे को जमीन पर गिराकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान होटल स्टाफ के कुछ सदस्य भी मारपीट में शामिल हो गए। हाथापाई के दौरान मालिक मरवाहा की पगड़ी भी उतर गई, जिसके बाद मामला और गरमा गया।इस वीडियो में कौन किसकी पिटाई कर रहा है इसकी अभी हम पुष्टि नहीं करते।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए facebook पेज पर क्लिक करें,और पेज को follow करे और वीडियो को शेयर करें

https://www.facebook.com/share/v/1ETVZY4vKH/

 

बताया जा रहा है कि घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को फर्श पर घसीटते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया और स्थिति को शांत किया। हालांकि, फिलहाल झगड़े की वजह सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *