जालंधर 8 अप्रैल (ब्यूरो) : सोमवार की देर रात को जालंधर के शास्त्री मार्किट चौक के नजदीक हुए ग्रेनेड हमले की CCTV फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक ई रिक्शा सवार दो लोग दिखाई दे रहे है। जो दो बार कोठी का चक्कर काटते है। जब वह शास्त्री चौक की तरफ जाते है तो उसके तुरंत बाद एक जोरदार धमाका होता है। जिसकी चिंगारियां बाहर तक दिखाई दे रही है।
जालंधर के पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला किया गया है। धमाका होने से कालिया की कोठी के अंदर जहां जमीन पर खड्डा पढ़ गया। वहीं कार के शीशे भी टूट कर बिखर गए। वहीं पास में लगा एल्यूमीनियम का दरवाजा भी धमाके से 5 फीट की दूरी पर जाकर गिरा। इस सारे हमले की CCTV फुटेज भी सामने आई हैं। जिसमें जहां ई रिक्शा सवार दो बार कालिया की कोठी का चक्कर लगाते दिखाई दे रहे है। जिसके बाद एक जोर का धमाका होता है।
इस सारी घटना के बाद मनोरंजन कालिया के घर आज केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू सहित अन्य भाजपा के सीनियर नेता भी पहुंचे हैं।
