जालंधर : तेज रफ्तार नगर निगम टिप्पर की टक्कर से एक्टिवा सवार महिला की मौत

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर : तेज रफ्तार नगर निगम टिप्पर की टक्कर से एक्टिवा सवार महिला की मौत

जालंधर 29 जनवरी (ब्यूरो) : शहर की पुरानी सब्ज़ी मंडी रोड स्थित डोलफिन मार्केट चौक पर नगर निगम के टिप्पर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान दिलबाग नगर निवासी सुनीता के रूप में हुई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार सुनीता एक्टिवा पर सवार होकर पटेल चौक की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज़ रफ्तार में आ रहे नगर निगम के टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

दुर्घटना के बाद टिप्पर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि टिप्पर में दो लोग सवार थे और हादसे के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। चश्मदीद के अनुसार हादसा टिप्पर चालक की लापरवाही से हुआ। लोगों ने दोनों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वे भागने में सफल रहे।

इस संबंध में एएसआई चरणजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम के टिप्पर की टक्कर से एक्टिवा सवार महिला की मौत हुई है। एक्टिवा की आरसी की जांच के बाद मृतका की पहचान दिलबाग नगर निवासी सुनीता के रूप में हुई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *