जालंधर रेलवे स्टेशन में डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ पहुंची भारी पुलिस फोर्स

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर रेलवे स्टेशन में डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ पहुंची भारी पुलिस फोर्स

जालंधर 27 फरवरी (ब्यूरो) : होली का पर्व नजदीक आते ही Government Railway Police (जीआरपी) पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी के तहत आज जीआरपी पुलिस डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। सामने आई तस्वीरों में पुलिस संदिग्ध बैग की जांच करती और लोगों से पूछताछ करती नजर आ रही है।

 

मामले की जानकारी देते हुए गुरविंदर ढिल्लों ने बताया कि उनकी टीम नियमित रूप से रूटीन चेकिंग करती है, लेकिन होली के त्योहार को देखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि सिटी रेलवे स्टेशन के बाद कैंट रेलवे स्टेशन पर भी जांच की जाएगी। एसपी के अनुसार त्योहारों के दौरान शरारती तत्व भीड़ का फायदा उठाकर चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देने की कोशिश करते हैं, इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

 

उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों पर कार्रवाई के लिए दो शिफ्टों में 100 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें 50 पुलिसकर्मी सुबह की शिफ्ट और 50 कर्मी शाम की शिफ्ट में ड्यूटी पर रहेंगे।

जीआरपी के अनुसार कई बार तस्कर ट्रेनों के माध्यम से ड्रग्स की सप्लाई करने की कोशिश करते हैं, लेकिन पुलिस लगातार कार्रवाई कर इस नेटवर्क को तोड़ रही है। इसी के तहत सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष तलाशी अभियान चलाया गया, हालांकि अब तक किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसपी ने बताया कि पिछले वर्ष उनकी टीम ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए थे।

 

इस वर्ष अब तक टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 20 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 96 किलो चूरा पोस्त, 98 किलो गांजा और 8 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसके अलावा अवैध हथियारों से जुड़े 6 मामलों में एक पिस्टल, देसी कट्टा, दो मैगजीन और चार कमानीदार चाकू बरामद किए गए हैं।

 

वहीं पिछले साल जीआरपी ने NDPS एक्ट के तहत 77 मामले दर्ज किए थे, जिनमें 40 किलो अफीम, 235 किलो चूरा पोस्त, 77.5 किलो गांजा, 950 ग्राम चरस, 435 ग्राम हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद की गई थीं। इसके अलावा अवैध हथियारों के 22 मामले दर्ज कर 25 पिस्टल, एक रिवाल्वर, तीन देसी कट्टे, 45 कारतूस और 23 मैगजीन बरामद की गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *