जालंधर : निकाय मंत्री के घर के बाहर किसानों ने लगाया धरना

जालंधर 12 सितम्बर (ब्यूरो) : किसानों ने सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत आज किसानों ने निकाय मंत्री बलकार सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। जिसमें किसानों की अलग-अलग जत्थेबंदिया शामिल है। इसमें कीर्ति किसान (संतोख सिंह), bku लोखो वाल) और जमोरी किसान के मनहोर सिंह गिल शामिल है। उन्होंने कहा कि अगर आज प्रशासन ने उनकी मांगे ना मानी तो कल यानि 13 को बड़े लेवल पर प्रदर्शन करेंगे।

 

इसके बाद वह 28 सिंतबर को डीसी के दफ्तर का घेराव करेंगे। उनकी मांग है कि बाढ़ प्रभावित इलाके में धान की फसल का 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन खेतों में दोनों फसलों की बुआई की करने के लिए प्रति एकड़ 70 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। बाढ़ से नुकसान हुए पशुओं का 1 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए मकानों का कम से कम 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए।

जिस भी इलाके में बाढ़ के कारण गन्ने की फसल प्रभावित हुई है, उसे 70 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। फगवाड़ा शुगर मिल की 2020/2021 की पेमेंट किसानों के खातों में डाली जाए। बाढ़ के कारण किसी भी किसान की मौत होने पर 10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। इस दौरान उनकी कुछ अन्य मांगे शामिल है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक प्रदर्शन इसी तरह से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *