अगर सरकार ने कल तक शुगर मिल न चलाने का फैंसला लिया,तो होगा बड़ा संघर्ष

जालन्धर 9 नवम्बर (ब्यूरो) : जालन्धर के पंजाब प्रेस क्लब में आज संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब के सदसयो ने प्रेस वार्ता की। जिसमे उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से किसान गन्ने की बकाया राशि के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे है।

👇👇वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://facebook.com/464563632326149

लेकिन सरकारे बदलती जा रही हैं लेकिन हमारा मसला अभी वही का वही खड़ा है.। क्योंकि हर बार सरकार बदलती रही है लेकिन किसानों को अभी तक गन्ने की बकाया राशि नहीं मिली। इस बार नई सरकार आने के बाद शुगर मिल भी बंद कर दी गई है जिससे किसानों की गन्ने की फसल तैयार है लेकिन शुगर मिले ही बनती हुई है।
किसानों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मांग के साथ संयुक्त किसान मोर्चा की 31 जने बनियों की मीटिंग 6 अक्टूबर को हुई थी जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि 5 नवंबर तक सभी शुगर मिल चला दी जाएगी। लेकिन आज 9 नवंबर हो गई है किसी भी सरकारी या प्राइवेट मिलो की ओर से कोई भी तारीख का ऐलान नहीं किया गया। किसानों ने कहा कि हमें यह भी पता चला है कि प्राइवेट मिलो के मालिकों से बातचीत के दौरान यह बात सामने आई है कि सरकार की ओर से ₹50 सब्सिडी देने का भरोसा दिया था लेकिन उनको अभी तक कोई भी सब्सिडी नहीं मिली। जिस कारण वह अभी तारीख का ऐलान नहीं कर रहे।

प्रेस वार्ता करते हुए दोआबा किसान कमेटी पंजाब के सदस्य

मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी क्लियर किया था कि मिलों को चलाने के लिए लेबर को दूसरे राज्यों से बुलाना पड़ता है जिसके चलते एक महीना पहले ही इसकी तारीख अनाउंस की जाए।लेकिन अभी तक अनाउंसमेंट ना होने के चलते किसानों का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है।

किसानों ने यह भी कहा कि सरकारी व प्राइवेट मिलो की तरफ से जो राशि होती है वह 14 दिन के अंदर किसानों के खातों में जानी चाहिए लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता जिसकी वजह से किसानों को धरना लगाना पड़ता है।
प्रेस वार्ता के दौरान एक और भी मुद्दा उठाया गया जिसमें आवारा पशुओं को लेकर कहा गया कि जब भी किसान फसल बीजता है। तब आवारा पशु उसमें आ जाते हैं। जिस वजह से किसानों का काफी नुकसान होता है। सरकार को नकली दूध बेचने वालों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि सभी लोग दूध पीते हैं लेकिन अगर नकली दूध होगा तो हर कोई बीमारी से परेशान होगा।
किसानों ने कहा कि अगर कल 10 नवंबर तक सरकार मिलो को खोलने के लिए कोई तरीका नहीं अनाउंस करता तो 11 नवंबर दिन शुक्रवार को टांडा के विधायक जसवीर सिंह राजा और दसुआ के विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन के घर के बाहर 11:00 गन्नों से भरी ट्राली लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

इस वार्ता में सूबा प्रधान जंगवीर सिंह चौहान,रवजीत सिंह,प्रितपाल सिंह,बलवीर सिंह,अमरजीत सिंह,अवतार सिंह,परगट सिंह,बलजीत सिंह,रविंदर सिंह,कमल मान, भूपिंदर जीत सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *