जालंधर में बरसात से गिरी दीवार कार हुई क्षतिग्रस्त
जालंधर 1 सितंबर (ब्यूरो) : रविवार रात से ही हो रही लगातार बरिश से जहां पूरा जालंधर पानी में डूबा हुआ है। वहीं दूसरी और कई घरों की छत और खाली प्लाटों की दीवारें भी गिर गई है। जिससे लोगों के वाहनों का भारी नुकसान भी हुआ है।

जानकारी देते हुए पवन कुमार ने बताया कि वह रात को अपने घर मंडी फेंटन गंज के नजदीक में रोज की तरह गाड़ी खड़ी की थी। लेकिन रात को भारी बरसात आने के कारण बाहर खड़ी गाड़ी पर बारिश से साथ वाले प्लाट की दीवार गिर गई। जिससे कार का काफी नुकसान हो गया।

