पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई : के.डी भंडारी

Featured JALANDHAR POLITICS Uncategorized ZEE PUNJAB TV

पंजाब मे 2027 को भाजपा की सरकार बनती और बढ़ती लोकप्रियता देख आप भगवंत मान सरकार बौखलाई : के.डी भंडारी

जालंधर 2 अगस्त (ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि कल हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निवास स्थान पर मोहाली के वरिष्ठ अकाली लीडर रणजीत सिंह गिल जो की खरड़ से दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

भाजपा ज्वाइन करने के कुछ ही घंटे के पश्चात प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार ने उनके सभी संस्थाओं पर विजिलेंस की रेड करवाई कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि पंजाब में भाजपा की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखकर भगवंत मान सरकार बौखला गई है और वह व्यापारियों व कारोबारी को इस रेड के जरिए डराने और धमकाने का काम कर रही है।

ताकि लोग भाजपा के साथ ना जुड़ सके कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि रणजीत सिंह गिल के घर व दफ्तर पर विजिलेंस की रेड भी इसी डर के मारे की गई ताकि उन्हें डराया और धमकाया जा सके कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी कारोबारीयो के साथ सियासी धक्केशाही कर रही है।

जिसका जवाब जनता 2027 के चुनाव में केजरीवाल और भगवंत मन की जोड़ी के खिलाफ वोट डालकर देंगे प्रदेश की जनता इस समय पूरी शिद्दत के साथ 2027 के चुनावों का इंतजार कर रही है ताकि वह आम आदमी पार्टी की करगुजारियों का जवाब अपनी वोट से दे सके इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,अमरजीत गोल्डी, भाजपा जिला सचिव अमित भाटिया,मंडल नंबर 17 के अध्यक्ष जॉर्ज सागर, भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव गौरव राय, व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *