परिवार गया घर का सामान लेने पीछे से हो गया कुछ ऐसा,जिससे बच गया परिवार, देखें वीडियो
जालंधर 3 सितंबर (ब्यूरो) : जालंधर में हो रही लगातार बारिश को लेकर जहां एक और जगह-जगह पानी भरा हुआ है। वहीं इस लगातार बारिश से लोगों के मकानो की छत भी गिर रही है।
वहीं आज ताजा मामला बस्ती शेख के कोट मोहल्ला से सामने आया है। जहां एक मकान की बारिश के कारण छत गिर गई। इतना रहा की उस वक्त पारिवारिक सदस्य घर का कुछ सामान लेने घर से बाहर गए हुए थे। जिससे जानी नुकसान होने से बच गया । लेकिन माली नुकसान बहुत हुआ है ।
परिवार सदस्यों ने बताया कि वह उस समय घर से बाहर थे जब यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हमने 112 पर काल भी की है लेकिन अभी तक कोई भी प्रशासन से नहीं आया।

