विधायक सुखपाल खैरा को पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ निवास से किया गिरफ्तार,देखें वीडियो

CRIME NATIONAL POLITICS PUNJAB Uncategorized ZEE PUNJAB TV

चंडीगढ़ 28 सितंबर (ब्यूरो) : पंजाब कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को आज सुबह उनके चंडीगढ़ निवास से
पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि पंजाब पुलिस की टीम उन्हें जलालाबाद लेकर गई है और ये गिरफ्तारी 2015 के एक पुराने NDPS केस में की गई है।

वीरवार सुबह क़रीब 6 बजे पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित सुखपाल खैरा की रिहायश पर रेड के दौरान उन्होने सुखपाल खैरा से पूछताछ की तथा उन्हें गिरफ़्तार करके ले गई। पता चला है कि यह मामला 2015 के NDPS एक्ट से सम्बंधित है।

 

जिसमें जलालाबाद पुलिस ने खैरा को हिरासत में लिया है। खैरा ने कहा है कि पंजाब सरकार जानबूझ कर उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *