एक ही वजह, दो हादसे, स्पीड ब्रेकर बने मौत का कारण,पढ़े

CRIME PUNJAB ZEE PUNJAB TV

एक ही वजह, दो हादसे, स्पीड ब्रेकर बने मौत का कारण,पढ़े

न्यूज नेटवर्क 7 फरवरी (ब्यूरो) : नाभा में सड़कों पर बने स्पीड ब्रेकर लगातार हादसों का कारण बनते जा रहे हैं। अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों ने एक युवक की जान ले ली, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पटियाला रेफर किया गया है।

 

पहला हादसा नाभा के सत्संग ब्यास रोड पर हुआ। पटियाला की ओर से आ रही आई-20 कार में सवार 32 वर्षीय योगेश कुमार मलेरकोटला जा रहे थे। रास्ते में अचानक बने रैंप पर ध्यान न जाने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि योगेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरा हादसा नाभा के सिटी हार्ट होटल के पास सामने आया। फैक्ट्री से घर लौट रहे 25 वर्षीय यश कुमार को भी सड़क पर बने रैंप का अंदाजा नहीं हो सका। उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने उन्हें अपनी कार में अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पटियाला रेफर कर दिया।

लगातार हो रहे इन हादसों ने सड़कों पर बने रैंपों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए स्पीड ब्रेकर अब जानलेवा साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *