जालंधर के इस इलाके में पुलिस व बदमाशों के बीच चली गोलियां, देखें वीडियो

CRIME JALANDHAR Uncategorized ZEE PUNJAB TV

जालंधर 2 मार्च (सुखविंदर बग्गा) : रविवार को जालंधर के रामामंडी इलाके में आज पुलिस व सोनू खत्री गिरोह के दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 15 से 20 गोलियां चली।
मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर पहले भी कई मामले दर्ज है।

जानकारी देते हुए जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा ने बताया कि आज पुलिस को सूचना मिली थी कि जालंधर के रामामंडी इलाके में दो बदमाश दिखाई दिए है। जोकि सोनू खत्री गैंग से जुड़े हुए है। जिसके बाद हमारी इंटेलिजेंस टीम को एक्टिव किया गया। जिसके बाद हमारी पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। तो इन्होंने गोलियां चला दी। जिसके बाद जवाबी करवाई में पुलिस ने फायरिंग की। इस मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।


वहीं पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन दोनों पर कई मामले दर्ज है। यह बीते साल 2024 को जम्मू में हुए सब इंस्पेक्टर के कत्ल केस में भी वांछित थे। दोनों बदमाशों से 2 अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *