जालंधर कैंट में हड्डियों व जोड़ों की बीमारियों के लिए लगा नि:शुल्क कैंप

Featured HEALTH JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

400 के करीब लोगों ने करवाया फ्री चेकअप, दवाइयां भी वितरित

जालंधर 23 मार्च (ब्यूरो) : जालंधर कैंट छावनी के दीप नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हड्डियों एवं जोड़ों से संबंधित बीमारियों के लिए एक नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी जांच करवाई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह ली। सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।

 

यह कैंप रोटरी क्लब, वार्ड नंबर 14 के पार्षद मोंटू सभरवाल और जालंधर कैंट मीडिया संगठन के सहयोग से लगाया गया। कैंप में घई अस्पताल के अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जोज़फ मल (एमएस ऑर्थो), जो कि रिटायर्ड आर्मी लेफ्टिनेंट कर्नल हैं, ने मरीजों की जांच की और उन्हें उचित उपचार संबंधी सलाह दी।

कैंप के दौरान करीब 400 मरीजों ने अपना चेकअप करवाया। इसके साथ ही मरीजों के मुफ्त बीएमडी (बोन मिनरल डेंसिटी) टेस्ट भी किए गए, जिससे हड्डियों की स्थिति का सही आकलन किया जा सके।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी जालंधर क्षेत्र में इस तरह के जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे। इनमें रक्तदान शिविर, मेडिकल कैंप और विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण शामिल होंगे, जिनमें लोगों को नि:शुल्क सेवाएं और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस मौके पर पार्षद मोंटू सभरवाल, ओम प्रकाश मक्कड़, रोटेरियन प्रधान अमित टंडन, नरेश महाजन, अजय धवन, राजित सेठी, नीतीश मैनी, तरुण शर्मा, वरदान, नेहा, गुरप्रीत, वरदान महेंद्रु, कुलविंदर, मोनू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *