जालंधर : बिजली के दाम में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला

जालंधर 15 जून (ब्यूरो) : शनिवार को जालंधर के श्री राम चौक में कांग्रेस की ओर से पंजाब सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। बीते दिनों पहले पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में बिजली के रेट में बढ़ोतरी की गई। जिसको लेकर कांग्रेसियों ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका।

जानकारी देते हुए जालंधर जिला कांग्रेस के प्रधान राजेंद्र बेरी ने कहा कि पंजाब में लोकसभा चुनाव हारने के बाद पंजाब सरकार ने बिजली के रेट में बढ़ोतरी कर दी है। यह सरकार अपने कोई भी वादे पूरे नहीं कर पा रही है। राजेंद्र बेरी ने यह भी कहा की कुछ दिन पहले भगवंत मान जो कि पंजाब के मुख्यमंत्री हैं उन्होंने कहा था कि बिजली से पंजाब सरकार ने 525 करोड रुपए कमाए हैं। अगर उन्होंने इतने रुपए कमाए हैं तो फिर बिजली के रेट में बढ़ोतरी क्यों कर रहे हैं। पंजाब सरकार को तुरंत यह रेट वापिस लेने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *