कहीं आपका भी मोटरसाइकिल तो नहीं हुआ चोरी,तो देख लें इस थाने में जाकर, देखें वीडियो
जालंधर 13 सितंबर (सुखविंदर बग्गा) : चोरी की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि एक गिरोह पिछले कुछ समय से वाहन चोरी के मामले में सक्रिय चल रहा था।
उन्होंने गुप्त सूचना मिली थी कि एक चोर गिरोह एक शहर से वाहन चोरी करके दूसरे शहर में बेच रहा है। अगर समय रहते उक्त जगह पर नाकेबंदी की जाए तो उक्त चोरों को गिरफ्तार किया जा सकता है। जिसके बाद उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाकेबंदी पर गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक और शेरा सिंह पुत्र अवतार सिंह को मौके से गिरफ्तार करके मामला दर्ज किया गया।
आज सुबह आरोपियों से पूछताछ में 2 और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपियों की पहचान विपुल पुत्र कुलविंदर सिंह और कुलविंदर पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कपूरथला के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 8 बाइक बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कपूरथला से वाहन चोरी करके जालंधर में बेच देते थे और जालंधर से वाहन चोरी करके कपूरथला में बेच देते थे। आरोपी मेले से वाहनों को निशाना बनाते है। आरोपियों के कब्जे से अब तक 8 वाहन बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।

