जालंधर में आप नेता लक्की ओबरॉय मर्डर केस में इस को लेकर फेसबुक पर पोस्ट डाल जोगा फोल्डीवाल ने ली जिम्मेदारी

CRIME JALANDHAR POLITICS ZEE PUNJAB TV

डीजीपी गौरव यादव ने मौके पर पहुंचे

जालंधर 6 फरवरी (रोहित तिवारी) : जालंधर में लक्की ओबरॉय हत्याकांड को लेकर DGP गौरव यादव आज खुद घटना स्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से उन्होंने विस्तार से जानकारी ली और पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर के साथ सीधे बातचीत कर अब तक की जांच की प्रगति जानी।

 

 

मीडिया से बातचीत में डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड को लेकर पुलिस के साथ रिव्यू मीटिंग की जा चुकी है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है। जांच के दौरान कुछ अहम दस्तावेज भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

जोगा फोलड़ीवाल की ओर से हत्या की जिम्मेदारी लेने संबंधी पोस्ट पर डीजीपी ने कहा कि जिसने भी यह पोस्ट डाली है, उसकी आईपी एड्रेस ट्रैक की जा रही है और दोषियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से भी पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

कॉलेज की प्रधानगी को लेकर पूछे गए सवाल पर डीजीपी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी संगठित संगठन का एंगल सामने नहीं आया है। हालांकि जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और पुलिस को कुछ लीड जरूर मिली हैं, लेकिन जांच प्रभावित न हो इसलिए अभी उनका खुलासा नहीं किया जा सकता।

 

डीजीपी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे प्रधानगी या आपराधिक गतिविधियों की बजाय अपनी पढ़ाई और भविष्य पर ध्यान दें। उन्होंने यह भी दावा किया कि शुरुआती जांच में आरोपियों के पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े होने के संकेत मिले हैं और आईएसआई की ओर से पंजाब में हथियारों की सप्लाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानगी को लेकर एक व्यवस्थित सिस्टम तैयार किया जा रहा है, ताकि युवाओं को अपराध की दुनिया से दूर रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *