जालंधर : लोकसभा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार किया घोषित

JALANDHAR POLITICS PUNJAB ZEE PUNJAB TV

जालंधर 13 मार्च (ब्यूरो) : राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा शुरू की गई थी। जब यह यात्रा जालंधर के फिल्लौर में पहुंची। तो जालंधर के मेंबर पार्लिमेंट रह चुके चौधरी संतोख सिंह का उसी यात्रा दौरान निधन हो गया था।

स्वर्गीय चौधरी संतोख सिंह की पत्नी करमजीत कौर जिनको कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया है

जिसके बाद राहुल गांधी से लेकर अन्य लीडरशिप उनके निवास स्थान पर पहुंची।

जिसके बाद लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियों की लीडरशिप इस उपचुनाव को लेकर अपने उम्मीदवार ढूंढ रही है। लेकिन आज कांग्रेस पार्टी ने स्वर्गीय चौधरी संतोख सिंह की पत्नी करमजीत कौर को जालंधर मेंबर पार्लिमेंट की टिकट दे दी है।

करमजीत कौर दिल्ली पहुंची हुई है जहां उनको सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इस सीट के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।
कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट घोषित करने के बाद, अब भाजपा और आम आदमी पार्टी के साथ-साथ अन्य पार्टियां भी इस चुनाव के लिए जल्द ही अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *