जालंधर : बंद दुकान को बनाया निशाना, हजारों का सामान समेट ले गए चोर

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर : बंद दुकान को बनाया निशाना, हजारों का सामान समेट ले गए चोर

जालंधर 2 फरवरी (ब्यूरो) : जालंधर के गुज्जा पीर रोड पर स्थित एक करियाना स्टोर में बीती रात चोरों ने सेंधमारी कर नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की जानकारी दुकान मालिक को सुबह उस समय मिली, जब वह रोज़ाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान के शटर और ताले टूटे हुए देख आसपास के दुकानदारों ने उन्हें फोन कर सूचना दी।

 

पीड़ित दुकानदार एस.के. ट्रेडर्स के मालिक संजीव मोदी ने बताया कि सुबह करीब छह बजे उन्हें पड़ोसियों की कॉल आई। रास्ते में दुकान के टूटे ताले पड़े मिले। मौके पर पहुंचने पर अंदर का सामान बिखरा हुआ था और चोर फरार हो चुके थे। जांच में पता चला कि चोर दुकान से चार तेल की कैनियां, तीन बोरियां दाल, बाबा जी के लिए रखे 2200 रुपये नकद सहित अन्य सामान ले गए।

दुकानदार ने यह भी बताया कि चोर दुकान में रखी कुर्सियों पर बैठकर मठियां खाकर गए, जो उन्होंने अपने खाने के लिए रखी थीं। इस वारदात में करीब 40 से 45 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। पूरी घटना दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

सूचना मिलने पर थाना आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज किए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *