जालंधर में “Turning Point” नाम से चल रहे ट्रैवल एजेंसी पर लोगो ने लगाए आरोप,बोले हमें विदेश भेजने के नाम पर ठगे पैसे ,देखें वीडियो

CRIME Featured JALANDHAR PUNJAB ZEE PUNJAB TV

जालंधर में “Turning Point” नाम से चल रहे ट्रैवल एजेंसी पर लोगो ने लगाए आरोप,बोले हमें विदेश भेजने के नाम पर ठगे पैसे ,देखें वीडियो

जालंधर 20 नवंबर (ब्यूरो) : जालंधर में बिना लाइसेंस के काम कर रहे ट्रैवल एजेंटों की ठगी का सिलसिला लगातार जारी है। ताज़ा मामला ग्रैंड मॉल से सामने आया है। “Turning Point” नाम के एजेंट पर लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ितों का कहना है कि एजेंट ने पैसों के लालच में उन्हें विदेश भेजने का वादा किया, लेकिन वहां पहुंचते ही उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया। इससे न केवल उनका पैसा गंवाया, बल्कि भविष्य के सपने भी ध्वस्त हो गए।

हैरानी की बात यह है कि यह एजेंट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रचार कर रहा था, लेकिन दफ़्तर पर न उसका नाम लिखा था और न ही कोई लाइसेंस नंबर। यह मामला सीधे प्रशासन की निगरानी पर सवाल खड़ा करता है। जालंधर प्रशासन की नींद क्यों खुली नहीं? लोग लगातार ठगी के शिकार हो रहे हैं।

हमारी अपील है कि प्रशासन तुरंत ऐसे गैर-कानूनी एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। लोगों को सतर्क रहने और केवल लाइसेंसी एजेंटों से ही काम कराने की सलाह दी जाती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *