जालंधर : दवाई लेकर घर लौट रहे भाई बहन हुए हादसे का शिकार,देखें मौके की CCTV

CRIME JALANDHAR Uncategorized ZEE PUNJAB TV

जालंधर 15 सितम्बर (ब्यूरो) : कपूरथला रोड पर स्थित लैदर कॉम्प्लेक्स के पास हादसा हो गया। जहां मोटरसाइकिल पर दवाई लेकर घर जा रहे भाई बहन इस हादसे में घायल हो गए।

यह हादसा (लैदर कॉप्लैक्स) सर्जिकल कॉप्लैक्स के मोड़ पर क्रशर गाड़ी के पीछले टायरों की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में दोनों भाई बहन बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।

 

हादसे में घायलों की पहचान जोगिंदर सिंह निवासी मीरपुर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देत हुए घायलों के रिश्तेदार जसविंदर सिंह ने बताया कि वह घटना के दौरान तुरंत मौके पर पहुंच गए।

उनका आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन 40 मिनट से अधिक समय तक भी पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। जसविंदर ने कहा कि घटना के बाद क्रशर चालक मौके से फरार हो गया। जिसके लिए परिजनों ने पुलिस ने क्रशर चालक को काबू करने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *