BJP नेताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेना पंजाब सरकार की धक्केशाही : चंदन रखेजा
जालंधर 21 अगस्त (ब्यूरो) : वीरवार को जालंधर के हल्का आदमपुर और शाहकोट में भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडरों को पुलिस द्वारा उसे वक्त हिरासत में लिया गया। जब वह भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जनता को अवगत करवा रहे थे। की तभी आदमपुर में डीएसपी कुलवंत सिंह द्वारा जहां पूर्व मेंबर ऑफ पार्लियामेंट सुशील कुमार रिंकू और शाहकोट से भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व सीपीएस कृष्ण देव भंडारी को डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने विरासत में लिया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों जगह पर धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
वही इस सारे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी जालंधर सेंट्रल विधानसभा मंडल 5 के कार्यकारी अध्यक्ष चंदन रखेजा ने कहा कि यह पंजाब सरकार द्वारा जो काम किया गया है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से जो कार्य किया जा रहे हैं। उसको लेकर यह कैंप लगाए गए थे।
जिसमें लोगों को प्रधानमंत्री योजनाओं के बारे में नेता लोगों को अवगत करवा रहे थे। जिस पर पंजाब सरकार द्वारा यह साफ दर्शाता है कि जो बीते कुछ दिन पहले मनीष सिसोदिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं के सामने जो कहा था कि आने वाले 2027 में चुनाव हमने ही जीतना है। उसके लिए साम दाम दंड भेद कुछ भी अपनाना पड़े वह अपनाएंगे। वह आज आम आदमी पार्टी ने करके दिखा दिया है। चंदन रखेजा ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार जैसा भी रुक अपनाना चाहती है अपना सकती है। भारतीय जनता पार्टी इन सबसे डरने वालों में से नहीं है।


