सांसद चौधरी संतोख सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके निवास पहुंचे राहुल गांधी,देखें वीडियो

JALANDHAR POLITICS PUNJAB

जालन्धर 14 जनवरी (ब्यूरो) : जालंधर के मेंबर पार्लियामेंट संतोख सिंह चौधरी का आज सुबह निधन हो गया। और उनके निवास स्थान पर राहुल गांधी पहुंचे।

उन्होंने संतोख चौधरी को श्रद्धांजलि दी साथ ही उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में शामिल हो दुख सांझा किया।उनके साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी भी मौजूद रहे। भारत जोड़ो यात्रा को कल तक स्थगित कर दिया गया है। अब कल चौधरी के संस्कार के बाद ही दोबारा इस यात्रा को शुरू किया जाएगा। जिसके साथ ही उनके निवास स्थान पर सियासी पार्टियों के सारे लीडर पहुंचे।इस दुख की घड़ी में प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब प्रधान राजा वडिंग, सुशील कुमार रिंकू, तेजेंद्र बिट्टू, सुरेंद्र चौधरी और भी कई लीडर पहुंचे हुए हैं। संतोख सिंह चौधरी का शव घर मे रख दिया गया है। यहां बता दें कि आज सुबह जब फिलोर में यात्रा का आगाज हुआ तो वहां सांसद द्वारा गर्मजोशी के साथ राहुल गांधी का स्वागत किया गया। जिसके बाद वह करीब 5 से 7 किलोमीटर ही चले कि आगे जाकर उनकी ताबियक बिगड़ गई। जिसके बाद तुरंत उनको एम्बुलेंस में डाल फगवाड़ा के निजी अस्पताल में भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *