सड़क सीवर और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से आज भी जूझ रहे सूर्या एंक्लेव निवासी : शैली खन्ना

जालन्धर 21 नवम्बर (ब्यूरो) : शिष्टाचार निभाते हुए भाजपा पार्षद शैली खन्ना एवं भाजपा उपाध्यक्ष विवेक खन्ना ने नगर सुधार ट्रस्ट चेयरमैन सरदार जगतार सिंह सिंघाड़ा का विधिवत स्वागत किया और जिम्मेदार पार्षद होने के नाते चेयरमैन ट्रस्ट को अपने वार्ड की समस्याओं से अवगत करवाते हुए उनके निवारण की मांग की।
12 बिंदुओं के मांग पत्र में पार्षद खन्ना ने ऐनाहासमेंट, नए कलेक्टर रेट, गैर निर्माण दरों में वृद्धि, बंद पड़ी ट्रांसफर पॉलिसी, एस सी ओ के सफल बोली धारकों की रजिस्ट्री का ना होना के साथ-साथ सड़क, सीवर एवं स्ट्रीट लाइट के मुद्दों पर अच्छे वातावरण में विचार विमर्श किया।


जिला भाजपा उपाध्यक्ष विवेक खन्ना ने सूर्या एंक्लेव की मेन एंट्रेंस पर 2 बड़े पार्क /खेल मैदानों के साथ साथ संस्थाओं और सोसायटीओं द्वारा गोद लिए गए पार्कों का मानधन ना मिलने की समस्या से चेयरमैन को अवगत कराया।
खन्ना ने कॉलोनी की सुरक्षा हेतु संस्थाओं एवं सुसाइटयों के माध्यम से गेट लगाए जाने की विनती पर भी चेयरमैन जी को विचार करने के लिए विनती की। उन्होंने कहा कि निगम एवं ट्रस्ट स्थानीय निकाय मंत्रालय के अंतर्गत ही आते हैं तो अगर निगम कुछ फीस वसूल करके कॉलोनी में गेट लगवाने की परमिशन दे सकता है तो ट्रस्ट को भी कॉलोनियों की सुरक्षा को देखते हुए इस पर विचार अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा कॉलोनी में पीने के पानी के लिए जल्द से जल्द 2 नये ट्यूबवैल लगवाने की सिफारिश भी की गई।
चेयरमैन सरदार जगतार सिंह संघेड़ा द्वारा जल्द से जल्द समस्याओं के निवारण के लिए प्रयास करने की बात कही गई।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *