श्री राम सेवक मंडल द्वारा संचालित स्वर्गीय हरबंस लाल काकड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट का 246वां मासिक राशन वितरण समारोह

जालन्धर 25 दिसम्बर (ब्यूरो) : समाज सेवा में अग्रणी संस्था श्री राम सेवक मंडल द्वारा संचालित स्वर्गीय हरबंस लाल काकड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट दीनदयाल उपाध्याय नगर की ओर से स्थानीय पुरिया मंदिर में 246 वा मासिक राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज सेवक योगेश बंसल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। उन्होंने मंडल के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की, और कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि मैं इस प्रकार के समाजिक कार्यों का हिस्सा बन रहा हूं।

मंडल की ओर से 35 जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम तुलसी पूजन किया गया और सभी को तुलसी पूजन की बधाई दी गई। मंडल के कोषाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि मंडल का हमेशा यही उद्देश्य रहा है कि जरूरतमंद परिवारों बेसहारा परिवारों की जितनी ज्यादा से ज्यादा हो सके सहायता की जाए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सर्वप्रथम जरूरतमंद परिवारों को कार्यक्रम से पूर्व नाश्ता करवाया जाता है।इस मौके पर मंडल के चेयरमैन प्रवीण आहूजा, बलदेव राज आहूजा, पपिंदर मेहता, पवन शर्मा, राकेश महाजन, प्रिंस कक्कड़, नरेश चड्ढा सहित मंडल के अन्य सदस्य भी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *