भाजपा जालंधर (शहरी) द्वारा महात्मा गांधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण कर किया याद

जालंधर 2 अक्टूबर : आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर स्थानीय कंपनी बाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री चौक में भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया ।

इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव,कृष्णदेव भंडारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,सुभाष सूद महामंत्री,भगवंत प्रभाकर, राजीव ढींगरा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कपूर,जिला मीडिया इंचार्ज, अमित भाटिया, जिला उपाध्यक्ष,अनिल शर्मा काला, विक्रांत शर्मा, राकेश शांति दूत ,अरुण बजाज ,भगत मनोहर लाल,मंडल अध्यक्ष हितेश स्याल, दविंदर अरोड़ा, सतीश कपूर ,डिंपी लुबाना, गुरमीत सिंह, मीनू शर्मा, कुलवंत शर्मा, भूपेंदर कुमार,सनी भगत, जॉनी खन्ना अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे इस मौके पर आए हुए सभी लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कोटि-कोटि नमन कर उनके द्वारा बताए हुए मार्गो पर चलने के लिए सभी को प्रेरित कर उन्हें याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *