जालन्धर : लोकसभा उप चुनाव से पहले भाजपा ने दिया सियासी पार्टियों को बड़ा झटका

JALANDHAR POLITICS PUNJAB ZEE PUNJAB TV

जालन्धर 20 फरवरी (ब्यूरो) : जालन्धर में होने वाले लोक सभा उप चुनाव को लेकर सियासी पार्टियों के दिग्गज नेता का जालन्धर आगमन चल रहा है।

जहां राहुल गांधी, पंजाब के सीएम भगवंत मान,पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वड़िंग और अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत आज जालन्धर पहुंचे। जिन्होंने यहां पहुंच कई बड़े चेहरों को आज भाजपा में शामिल करवाया। जिसमे वेस्ट हल्के से कांग्रेसी मेजर सिंह ,मॉडल टाउन मोबाइल एससोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल,कांग्रेस के मनोज अग्रवाल,शिव दयाल मल्ली,पार्षद विपन,कांग्रेस सेंट्रल हल्के से सिमरन सिंह,सेठ सतपाल मल, सहित कई और लोग शामिल हुए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के साथ केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश,पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा,मनोरंजन कालिया,के डी भंडारी,जिला प्रधान सुशील शर्मा,सरबजीत सिंह मक्कड़,राजेश बाघा,अविनाश चंदर सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने सभी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया।उसके बाद उन्होंने बंदी सिंघो की रिहाई के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी ने 9 लोगो मे से एक कि सजा कम करने का नोटिफिकेशन जारी किया था। जिनमे 6 लोगो को रिहा कर दिया गया है। बाकी 2 लोगो की रिहाई को लेकर दिल्ली व कर्नाटका की अदालत में केस चल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे पास कभी पूरी सूची उपलभ्ध नही करवाई है।
सिधू मूसे वाले केस मामले को लेकर मंत्री ने कहा कि लॉ एंड आर्डर की जिम्मेदारी स्टेट पुलिस की है।अगर स्टेट पुलिस किसी केस को हल नही कर पा रही है तो वह केस को सीबीआई को सौंप दें।उसके बाद केंद्र सरकार केस को लेकर देखेगी।इस मामले में अब तक जितने भी लोगो को गिरफ्तार किया है। वह सब दिल्ली पुलिस ने किया है। पंजाब में आये दिन ड्रोन से हथियार या ड्रग सप्लाई को लेकर मंत्री ने कहा है कि इस विषय को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लेते हुए काम कर रही है। इसके लिए जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक प्रोजेक्ट जल्द ही लेकर आएंगे।
पंजाब के गवर्नर व मुख्यमंत्री के मामले को लेकर कहा कि अगर किसी भी स्टेट के गवर्नर अगर सरकार से जवाब मांगे तो सरकार की जिम्मेदारी है कि वह गवर्नर के सवालों का जवाब दे।
पंजाब में बढ़ रहे नशे को लेकर कहा कि इसमें केंद्र सरकार का क्या रोडमैप है, भारतीय जनता पार्टी किस तरह से नशे की विषय को लेकर घर घर गांव गांव जाने वाली है। यह आने वाले समय मे पता चल जाएगा कि हम कहते नही कर के दिखाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *