जालन्धर : रात के समय सावधानी से निकले गलियों से,नही तो आपके साथ भी हो सकता है कुछ ऐसा,देखें वीडियो

जालंधर 5 अप्रैल (ब्यूरो) : पूरे पंजाब भर में आवारा कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते किसी न किसी को यह अपना शिकार बना रहे है।

https://fb.watch/jIROqqwFdS/

पंजाब में सरकारें समय समय पर बदलती रहती है। लेकिन इन आवारा जानवरो की और कोई ध्यान नही देता। इन आवारा पशुओं के चलते कई लोग अपनी जान गवाँ चुके है।


ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आया है। यह मामला वार्ड नं 53 में पड़ते विक्रमपुरा से सामने आया है। जहां रात के समय में दो लोग एक्टिवा पर जा रहे हैं दिखाई दे रहे हैं। इस सारे मामले की CCTV फुटेज भी सामने आई है। जिसमे देखा जा सकता है कि पहले एक कुत्ता भौंक रहा है। देखते ही देखते आधा दर्जन से ज्यादा कुत्ते एक दम से इकठे हो जाते है।और एक्टिवा के पीछे बैठे व्यक्ति को काटना शुरू कर देते है।

पहले उसकी जैकेट खींच लेते है। उसके बाद उसको काटने लगते है। जिसके बाद एक्टिवा चलाने वाला व्यक्ति नीचे उतरता है और कुत्तो को पत्थर मरता है। जिसके बाद वह पहले तो भाग जाते है। लेकिन बाद में वह फिर से वापिस आ जाते है।
जन्मदिन नगर निगम को आज तक इस मामले में कई बार कई लोग शिकायतें दे चुके हैं। लेकिन जितनी भी शिकायतें आई हैं। वह बस कागजों में ही रह गई और आए दिन ऐसे मामले रोजाना ही सामने देखने को मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *