जालन्धर : नेत्रहीन बच्चो के साथ विधायको व पंजाबी गायक ने मनाई लोहड़ी

जालन्धर 13 जनवरी (ब्यूरो) : जालन्धर के पीपीआर मार्किट स्थित राष्ट्रीय अंध विद्यालय में आज लोहड़ी पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जहां नेत्रहीन बच्चो के साथ जालन्धर कैंट हल्के के विधायक परगट सिंह,सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा व पंजाबी गायक मंगी माहल ने लोहड़ी मनाई।

इस जगह पर पहुंच सियासत को एक तरफ छोड़ प्यार का संदेश दिया गया। जहां आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के विधायकों ने एक साथ इन बच्चो के साथ खूब मजा किया। बच्चो ने गायक मंगी माहल के साथ मिल बहुत ही खूबसूरत गीत गाकर जहां समा बांधा। साथ ही विधायक परगट सिंह ने भी इस खुशी के मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए गीत सुनाए। और खूब हँसी मजाक किया। वही पंजाबी गायक मंगी माहल ने कहा कि वह पिछले करीब 12 सालों से इन नेत्रहीन बच्चों के साथ लोहड़ी का पर्व मनाते आ रहे हैं। हर साल बच्चों के साथ बैठकर लोहड़ी मनाते हैं। यहां पर अकेला बाबू इस पर्व को मनाने से दिल को एक अलग ही सुकून मिलता है।
वहीं जालंधर कैंट हलके के विधायक परगट सिंह ने भी इन बच्चों के साथ जहां लोहड़ी का पर्व मनाया वही बच्चों को गीत भी सुनाए। पहले बच्चों ने गीत गाकर जहां समा बांधा उनको देख विधायक परगट सिंह से भी रहा नहीं किया तो वह भी बच्चों के साथ में गीत गाने लग पड़े।
आम आदमी पार्टी सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने भी यहां पहुंच बच्चों को इस पर्व की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *