जालन्धर : अगर आप भी जा रहे है इन इलाको में तो पढ़े यह खबर,क्योंकि रहेगा जाम

जालन्धर 23 दिसम्बर (ब्यूरो) : भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में कल 24 दिसंबर दिन शनिवार को सुबह 11:30 बजे से 1:00 बजे तक पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।क्योंकि सरकार की और से चुनावो से पहले यह कहा गया था कि 18 साल से ऊपर सभी महिलाओं को सरकार बनने पर ₹1000 दिए जाएंगे। लेकिन अभी तक किसी भी महिला के खाते में कोई भी रुपया नही आया। जिस्ले चलते कल विभिन्न स्थानों पर धरना एवं रोष प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के सभी 14 मंडलों द्वारा किया जाएगा।

पंजाब सरकार के विरोध में जालंधर शहर के विभिन्न मंडलों में लगने वाले धरना का विवरण
मंडल 1, मकसूदा चौक
मंडल 2, भगत सिंह चौक
मंडल 3, किशनपुरा चौक
मंडल 4 गुरुद्वारा साहिब, काकी पिंड ,रामा मंडी रोड
मंडल 5, गुरु नानक पुरा सामने यूनियन बैंक
मंडल 6, नजदीक दुमुरिया पुल
मंडल 7, ज्योति चौक
मंडल 8, बाबू जगजीवन राम चौक
मंडल 9, बाबा बुड्ढा जी पुल नजदीक मिट्ठू बस्ती
मंडल 10, बस्ती शेख अड्डा
मंडल 11, नजदीक नारी निकेतन भर्गो नगर
मंडल 12, श्री दयानंद चौक गढ़ा
मंडल 13, दीप नगर जालंधर कैंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *