जालंधर में हुई इंसानियत शर्मसार,लोग देखते रहे तमाशा

CRIME HEALTH JALANDHAR POLITICS

जालंधर (ब्यूरो) : पंजाब के जालंधर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में एक महिला को बिना कपड़े नग्न अवस्था में रेस्टोरेंट्स के मालिक और कर्मचारियों द्वारा घसीटकर रेस्टोरेंट के बाहर लाया जा रहा है।

वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://facebook.com/187058683824991

इस बात का पता पंजाब पुलिस को भी था,लेकिन पुलिस ने ना तो कार्यवाही की ओर न ही महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।बता दे महिला की दामागी हालत ठीक नहीं थी।

इन तस्वीरों में एक महिला को नग्न अवस्था में एक निजी रेस्टोरेंट के मालिक और कर्मचारी घसीट कर रेस्टोरेंट से बाहर ला रहे हैं। तो वही लोग भी खड़े होकर तमाशा देखते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सरकार और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वही बात की जाए देश या राज्य सरकार की तो महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार बड़े-बड़े वादे और सुरक्षा देने की बात करती है। लेकिन जो जालंधर के एक निजी रेस्टोरेंट में हुआ उसे पूरी इंसानियत शर्मसार हो गई है। इस वीडियो की जांच पड़ताल करने के बाद जब रेस्टोरेंट के मालिक से मिले, तो उसने कैमरे के आगे बोलने से मना कर दिया और पुलिस को शिकायत व वीडियो देने की बात कही।रेस्टोरेंट के मालिक ने अपना पक्ष कैमरे के आगे ना कर देते हुए प्रवासी लोगों को कैमरे के आगे बोलने को कहा। रेहड़ी लगाकर अपना काम करने वाले प्रवासी लोगों ने कहा कि जिस महिला की नग्न अवस्था में रेस्टोरेंट वालों ने बाहर निकाला उस महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। महिला ने पहले कपड़े पहन रखे थे फिर वह रेस्टोरेंट के अंदर गई। प्रवासी लोगों ने कहा कि पहले वह महिला उनकी रेहड़ी पर आई और उनसे भी हाथापाई की बाद में रेस्टोरेंट के अंदर चली गई और वहां पर भी उसने हाथापाई की। जब उसे रेस्टोरेंट से बाहर निकाला तो वह महिला फ्लाईओवर की तरफ नग्न अवस्था में ही चली गई। प्रवासी लोगों पर रेस्टोरेंट मालिक ने दबाव डालकर लग रहा था कि मीडिया के आगे बुलवाया जा रहा था।

क्या कहा थाना प्रभारी ने

इस शर्मसार घटना को लेकर जब जालंधर पुलिस डिवीजन नंबर 1 के एसएचओ जतिंदर कुमार के पास पहुंची तो उन्होंने कहा 11 तारीख की यह घटना है। इस घटना का जब उन्हें पता चला तो उन्होंने दो लेडिस कांस्टेबल को वहां भेजा और उन कॉन्स्टेबल ने महिला को कपड़े पहना दिए थे। उनसे जब रेस्टोरेंट मालिक द्वारा शिकायत यह वीडियो एविडेंस के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा उनके पास ऐसा कुछ नहीं दिया गया। उनसे जब महिला के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा उन्हें नहीं मालूम कि महिला इस समय कहां पर है।

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा जल्द होगा आरोपियों पर मामला दर्ज

आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा से इस विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस घटना की पूरी तरह से निंदा करते हैं और यह भी कहा कि जिन लोगों ने महिला के साथ ऐसा कृत्य किया है उस पर कानूनी कार्रवाई भी करवाई जाएगी। पुलिस पर भी निशाना साधते हुए बोले कि पुलिस अधिकारियों को इस घटना पर सावधानी बरतनी चाहिए थी और महिला को सुरक्षित स्थान पर भी भेज देना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसलिए वे उन पर भी कार्रवाई करने का आश्वासन दे रहे हैं। उन्होंने कहा पुलिस अधिकारियों को रेस्टोरेंट्स मालिक पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए बोल दिया गया है।

नही है अभी भी महिलाएं सुरक्षित : जसविंदर कौर

ह्यूमन राइट मानव अधिकार की चेयरमैन जसविंदर कौर ने कहा कि उन्हें एक वीडियो मिली है।जिसमें एक महिला नग्न अवस्था में थी और उस महिला के साथ लोगों ने अभद्र व्यवहार किया है जो निंदनीय है। उन्होंने कहा महिलाएं आज के समय में सुरक्षित नहीं है और जो जालंधर में हुआ है। उससे तो इंसानियत पूरी तरह से शर्मसार हुई है। पुलिस विभाग पर भी उन्होंने प्रश्नचिन्ह लगाते कहा कि बेशक पुलिस विभाग की महिला कांस्टेबल ने वहां जाकर महिला को कपड़े पहनाने हो लेकिन उस महिला की सुरक्षा का ध्यान क्यों नहीं दिया गया और उसे सही स्थान पर क्यों नहीं बचाया गया। उन्होंने कहा कि वह इस बारे पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर रेस्टुरेंट मालिक पर कानूनी कार्रवाई करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *