जालंधर  : बंद घर मे इस हालात में मिली महिला कि इलाके के लोगो के उड़ गए होश

CRIME JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर 28 मार्च (सुखविंदर बग्गा) : जालंधर के संतोख पूरा से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जहाँ एक बंद घर में महिला की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घर के अंदर लाश रजाई में लिपटी पड़ी थी और बहुत ही ज्यादा बाहर तक बदबू आ रही थी।

मृतक की पहचान मनदीप कौर के रूप में हुई है। मृतक महिला लिव इन रिलेशनशिप में विनोद नाम के युवक के साथ रह रही थी। महिला पहले शादीशुदा थी जिसके बाद इसका तलाक हो गया था। उसके बाद से ही यह महिला विनोद के साथ रह रही थी। घटना के बाद से ही विनोद वहां पर अभी तक नहीं पहुंचा।इस बारे में तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

मनदीप कौर की फाइल फोटो


मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर को मृतक महिला की बहन और जीजा इस से मिलने पहुंचे तो गेट बंद था। कई बार डोर बेल बजाने के बावजूद भी गेट नहीं खुला।

बाहर खड़े बहन और जीजा को वहां पर बदबू आ रही थी जिसके बाद मृतक के जीजा ने गेट को फांद कर अंदर गया और जाकर देखा तो उसकी साली की लास्ट बेड पर पड़ी हुई थी जो रजाई में लिपटी पड़ी थी। देखते ही देखते पूरा इलाका वहां पर इकट्ठा हो गया। मृतक महिला के जीजा ने बताया कि इसकी पहले शादी हुई थी। लेकिन कुछ देर बाद इनका तलाक हो गया। जिसके बाद यह विनोद के साथ रह रही थी।

मृतक महिला विनोद के साथ विवाह करवाना चाहती थी। लेकिन जब उसे पता चला कि विनोद का तो अभी तक तलाक भी नहीं हुआ, क्योंकि विनोद भी शादीशुदा था। विनोद जालंधर के धोगड़ी गांव का रहने वाला है। मृतक मनदीप की बहन और जीजा ने बताया कि वह पिछले 2 दिन से फोन कर रहे थे। लेकिन इसका फोन बंद आ रहा था।जिसके चलते चिंता हुई और आज यहां पर पहुंचे। बताया जा रहा है पिछले 2 दिन से विनोद फरार है।
वही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक जो जानकारी मिली है यह मृतक महिला मनदीप कौर विनोद के साथ पिछले 2 साल से यहां संतोखपुरा में किराए पर रह रहे थे। जल्द ही इस मामले को हल कर लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस ने विनोद के पिता को अपने हिरासत में ले लिया है और जल्द ही विनोद का भी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *