इनोसेंट हार्ट ग्रुप ऑफ एजुकेशन की और से कार्निवल का आयोजन

जालन्धर 11 नवम्बर (बृजेश शर्मा) : जालंधर के इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ एजुकेशन की और से इनोसेंट स्कूल लौहारा ब्रांच में ग्रेंड कार्निवल का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत इनोसेंट ग्रुप के मैनेजमेंट ने ज्योति प्रज्वलित कर किया। इसमें इस बार ग्रुप के 5 स्कूलों ने हिस्सा लिया। पहले इस कार्निवल में 4 स्कूल हिस्सा लेते थे।

👇वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें👇

https://facebook.com/193133956550797


यह कार्निवल करीब 2 साल बाद मनाया गया है। क्योंकि 2 साल तो कोरोना काल के कारण इसे मनाया नही जा सका।


इस कार्निवाल में स्टूडेंट्स ने काफी मौज मस्ती की साथ ही अलग अलाव व्यंजनों का भी लुफ्त उठाया। इसमें टीचरों की और से अलग अलग स्टाल लगा स्टूडेंट्स को गेम्स भी खिलवाई गई। इसमें करीब 40 से 50 स्टाल जो कि सिर्फ स्टूडेंट्स के मनोरंजन के लिए गेम्स के ही लगाए गए थे। जिसमें विभिन्न विभिन्न प्रकार की गेम्स का आयोजन किया गया।


वही साथ मे अभिभावको को जोड़ने के लिए भी गेम्स खिलवाई गई। जैसे तंबोला जसमे अभिभावको ने भी हिस्सा लिए और उन्होंने ने भी ढेरो इनाम जीते।


चेयरमैन डॉक्टर पारुल ने बताया कि यह इस बार हमारे लिए बहुत ही बढ़िया कार्निवल है जिसको देख ऐसा लव रहा है कि यह कोई त्योहार ही मनाया जा रहा हो। ये इनोसेंट ग्रुप का पूरे साल भर की मेहनत से तैयार किया गया एक मेला ही है। जिसको तैयार करने में करीब 2 महीने लगे। इसमें करीब 6 से 7 हजार अभिभावको और बच्चो ने हिस्सा लिया। साथ ही छोटे बच्चो के लिए झूले भी लगाए गए है। जिसको बच्चो ने बहुत एन्जॉय किया। इसमें छोटे बच्चो के लिए बेबी शो भी करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *