जालंधर : हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, लोगों की उमड़ी भीड़

जालन्धर 11 फरवरी (ब्यूरो) : कहते है कि प्यार अगर सच्चा हो तो अपने प्यार पाने के लिए कुछ तो अलग करना बनता ही है। ऐसा ही कुछ अलग कर दिखाया जालंधर के सुखविंदर सिंह ने,जोकि पेशे से एक बिजनेसमैन है। जिसका आज जालंधर के ढिलवा में स्थित एक रिजॉर्ट में विवाह था। दूल्हे की एंट्री को देख पूरे इलाके के लोग देखते ही रह गए। क्योंकि एंट्री हुई हेलीकॉप्टर में,जहां उसको देख लोग पहले तो यह सोचते रहे कि यह कहीं और जा रहा है। लेकिन जब अपने इलाके में उतरता देखा तो लोग पहले हैरान हुए,लेकिन इसके साथ उनकी खुशी का ठिकाना भी नही था।

 

इस खास एंट्री के के पीछे का राज यह भी है कि करीब 17 सालों का प्यार जोकि आज एक हो ही गए।

जालन्धर के नकोदर के बाठ कलां के रहने वाले बिजनेसमैन सुखविंदर ने अपने प्यार के लिए हर वो काम किया जो एक लड़की अपने पति से चाहती है। आज दुल्हन भी इस एंट्री को देख फूले न समाई।

17 वर्षो का प्यार,आज हो गए इक दूज्जे के,

सुखविंदर सिंह के भांजे रंजीत ने बताया कि दोनो के बीच में यह प्यार करीब 17 सालों से चल रहा था।जोकि आज शादी में बदल गया है। जब हेलीकॉप्टर से रिजॉर्ट में पहुंचे तो 🚁 को देख लोगो की भीड़ जमा हो गई। क्योंकि ऐसी शादी बहुत कम ही देखने को मिलती है। हेलीकॉप्टर से दूल्हे के उतरने के बाद लोग वहां अपनी फोटोज खिंचवाने लगे।

हेलीकॉप्टर का एक बार में कितना खर्चा होता है

विंग्स एंड स्काई एविएशन कंपनी के सीनियर अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि आज सुबह 11 बजे हमने नकोदर के बाठ कलां से दूल्हे को पिक किया था। जिसके बाद दोपहर करीब 3 बजे हम यहां पहुंचे। एक बार में इसमें इसका खर्चा आमतौर पर 3 सेलेक्ट 6 लाख रुपए का खर्चा आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *