जालंधर : नगर निगम में कर्मचारियों का धरना,कामकाज हुआ ठप

JALANDHAR Uncategorized ZEE PUNJAB TV

Koजालंधर 30 अगस्त (ब्यूरो) : शुक्रवार को जालंधर के नगर निगम में निगम कर्मचारियों द्वारा निगम कमिश्नर के खिलाफ धरना लगाया गया। जिससे सारा कामकाज ठप हो गया। वहां पहुंचे लोगो की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

https://www.facebook.com/share/v/KPPdZcKYeygTMCwo/?mibextid=oFDknk

जानकारी देते हुए निगम कर्मचारी मनदीप सिंह ने बताया कि बीते दिनों पहले निगम कमिश्नर को एक ज्ञापन भी दिया गया था। कि जो भी हमारी ड्यूटियां लगाई गई है। वह सही नही है। निगम कमिश्नर द्वारा कई कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटी सॉलिड वेस्ट के काम में लगा दी गई है। जिसको निगम कमिश्नर वापिस को वापिस लेना चाहिए। जिसको लेकर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आज नगर निगम में धरना लगाया गया।

 

उन्होंने कहा सॉलिड वेस्ट का काम जो कि हमें बिल्कुल भी इसके बारे में जानकारी नहीं है इसके बावजूद भी हमारी ड्यूटी वहां पर लगाई गई है। निगम कमिश्नर द्वारा हेल्थ ब्रांच को छोड़कर सभी ब्रांच के कर्मचारियों और अधिकारियों कि इस काम में ड्यूटी लगा दी गई है।

अगर सभी विभागों के कर्मचारी सॉलिड वेस्ट का काम करेंगे तो बाकी कामों में भी दिक्कते परेशानियां आएगी। उनका कहना है कि निगम कमिश्नर तुरंत इस आदेश को वापस ले नहीं तो हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *