भाखड़ा में पानी पहुंचा खतरे के निशान पर, सतलुज का जलस्तर भी बढ़ा,गांवों के लिए चेतावनी

Featured PUNJAB ZEE PUNJAB TV

भाखड़ा में पानी पहुंचा खतरे के निशान पर, सतलुज का जलस्तर भी बढ़ा,गांवों के लिए चेतावनी

न्यूज नेटवर्क 4 सितंबर (ब्यूरो) : पंजाब में बाढ़ की स्थिति काफी खतरनाक बनी हुई है। वहीं श्री आनंदपुर साहिब के पास सतलुज नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

बात करें भाखड़ा बांध का वर्तमान जलस्तर 1679 फीट दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से केवल एक फीट कम रह गया है।

जानकारी के अनुसार भाखड़ा बांध से खतरा बरकरार है। बांध के चार गेट 8-8 फीट खोल दिए हैं। जलस्तर 1678.97 फीट पर चल रहा है। जो खतरे के निशान से केवल एक फीट दूर है। आपको बता दें कि गोविंद सागर झील में खतरे का निशान 1680 फीट है। बांध में 95,435 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है, जबकि 73,459 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा।

सतलुज नदी में भी पानी बढ़ने से स्थिति गंभीर बन गई है। प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और सेना ग्रामीणों को उनके घरों और पशुओं सहित बाहर निकालने के आदेश जारी कर रही है।

उधर, स्थिति का जायजा लेने पहुँचे कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब के प्रमुख संत बाबा सतनाम सिंह ने कहा कि प्रशासन को पहले ही इन डंगआउट को मज़बूत करने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि अब लोगों की ज़मीनें कट रही हैं और सरकारी स्तर पर कोई उचित कार्रवाई नहीं हो रही है।

संत बाबा सतनाम सिंह ने कहा कि किला आनंदगढ़ साहिब ने ज़रूरतमंदों के लिए लंगर और रहने की व्यवस्था की है और श्रद्धालुओं के लिए दरवाज़े खोल दिए गए हैं। इसके अलावा, कार सेवा भी डंगआउट को मज़बूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।

वहीं दूसरी और रंजीत सागर बांध से भी पानी का बहाव बुधवार शाम के 49,172 क्यूसेक से बढ़कर 70,417 क्यूसेक हो गया है।

यहाँ जलाशय का जलस्तर खतरे के निशान 527.91 मीटर के करीब 526.97 मीटर पर है।

हालांकि गुरुवार को पंजाब में छिटपुट बारिश हुई, लेकिन पानी का अधिक बहाव बाढ़ की स्थिति पैदा कर सकता है और इन दोनों नदियों – रोपड़, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, फिरोजपुर और फाजिल्का के आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *