जालंधर की इस सड़क पर तेज रफ्तार Swift बनी हादसे की वजह, तीन वाहन आपस में भिड़े, देखें वीडियो

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालंधर की इस सड़क पर तेज रफ्तार Swift बनी हादसे की वजह, तीन वाहन आपस में भिड़े, देखें वीडियो

जालंधर 26 फरवरी (ब्यूरो) : जालंधर में लाडोवाली रोड पर सोमवार को तीन वाहनों के बीच जोरदार road accident हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियों के airbags खुल गए, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस accident में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी लोग safe बच गए।

 

मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में आ रही एक Swift car अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण उसने सड़क पार कर रही एक Kia car को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर का impact इतना तेज था कि Kia car आगे चल रही एक अन्य vehicle से जा भिड़ी। इस हादसे में तीनों गाड़ियों को भारी damage पहुंचा है।

 

eye witnesses के अनुसार टक्कर के दौरान गाड़ियों के शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए और जोरदार आवाज सुनकर आसपास के shopkeepers और राहगीर मौके पर पहुंच गए। हादसे के कारण कुछ समय के लिए traffic भी प्रभावित रहा।

 

बताया जा रहा है कि seat belt लगे होने और समय पर airbags खुलने से drivers और सवार लोगों को serious injury नहीं आई। हालांकि गाड़ियों की क्षतिग्रस्त हालत देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

 

घटना की सूचना मिलते ही local police मौके पर पहुंची और situation का जायजा लिया। पुलिस ने संदीप सिंह और अजीत सिंह के statements के आधार पर complaint दर्ज कर आगे की action शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *