पंजाब के इस जिले में बम से स्कूलों को उड़ाने की धमकी से दहशत, बच्चों को वापस भेजा गया, तलाशी अभियान जारी,पढ़े

CRIME Featured PUNJAB ZEE PUNJAB TV

पंजाब के इस जिले में बम से स्कूलों को उड़ाने की धमकी से दहशत, बच्चों को वापस भेजा गया, तलाशी अभियान जारी,पढ़े

न्यूज नेटवर्क 11 फरवरी (ब्यूरो) : मोहाली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और परिसर में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। एहतियात के तौर पर स्कूलों में आए बच्चों को तुरंत घर भेज दिया गया और सभी निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह स्कूल खुलने के कुछ ही समय बाद प्रशासन को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को संदेश भेजकर बच्चों को वापस ले जाने की अपील की और दिनभर के लिए छुट्टी की घोषणा कर दी। स्कूलों की ओर से भेजे गए संदेश में कहा गया कि सुरक्षा अलर्ट के चलते यह फैसला लिया गया है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर भी एक धमकी भरा संदेश तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोहाली के स्कूलों और कॉलेजों में 1:11 बजे बम धमाके होने की बात कही गई है। ईमेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धमकी दी गई है, साथ ही 13 फरवरी को संसद में भी विस्फोट करने की चेतावनी का जिक्र किया गया है।

 

जिन स्कूलों में छुट्टी की गई है, उनमें इन्फेंट जीसस स्कूल फेज-11, पैरागन स्कूल सेक्टर-71, मानव मंगल स्कूल फेज-10, शिवालिक स्कूल फेज-6, सेंट मैरी स्कूल फेज-11, वाईपीएस स्कूल और सेंट सोल्जर स्कूल फेज-7 शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *