जालंधर कैंट मीडिया एसोसिएशन का भव्य कार्यक्रम, समाज के गणमान्य लोग हुए शामिल,पढ़े
जालंधर 11 फरवरी (ब्यूरो) : जालंधर कैंट प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जालंधर कैंट मीडिया एसोसिएशन की ओर से वर्षगांठ समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आयोजन छावनी स्थित गगन पैलेस में किया गया, जिसमें एसोसिएशन के चेयरमैन जी.एल. गुलाटी, अध्यक्ष कुमार संजीव, जनरल सेक्रेटरी मुनीष तोखी सहित सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर वर्ष 2026 के आई-कार्ड भी जारी किए गए।

कार्यक्रम में समाज और राजनीति से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत कर एसोसिएशन को बधाई दी। विशेष रूप से जोहल हॉस्पिटल के डॉ. बी.एस. जोहल, कांग्रेसी नेता व पूर्व ओएसडी सोनू ढेसी, समाज सेवक पप्पू गाखल, होटल कारोबारी सिमरदीप सिंह, डॉ. विजय कुमार, हरमन गैस एजेंसी रामा मंडी के मैनेजर जगदीश कुमार, कांग्रेस इंटर के नेशनल जनरल सेक्रेटरी ऋषिकेश वर्मा, कांग्रेस सेवा दल प्रधान अखिल सूरी, पूर्व पार्षद संजीव त्रेहन, मोहिंदर बावा, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा, जगमोहन सिंह जोगा, हरप्रीत सिंह भसीन, पूर्व प्रधान जोगिंदर सिंह टीटू, अमृतपाल सिंह लवली, ईश्वर सिंह, राजा, नवयुवक वाल्मीकि सभा प्रधान भारत बत्रा, प्रदीप चीकू, लवलीन भगत, बलराज बद्धन, ओम प्रकाश मक्कड़, लाली जर्मन, मंदिर श्री बजरंग भवन के प्रधान भूषण अग्रवाल भुषी, सोनू, काला, एडवोकेट मुकुल गुप्ता, कोच दविंदर कुमार, राजन कुमार, शमशेर सिंह ढींडसा, कुणाल जायसवाल और शाहिद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


एसोसिएशन के चेयरमैन जी.एल. गुलाटी, अध्यक्ष कुमार संजीव और जनरल सेक्रेटरी मुनीष तोखी सहित सभी सदस्यों ने आए हुए अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। वर्षगांठ के अवसर पर अतिथियों की उपस्थिति में केक काटा गया तथा सभी के साथ मिलकर वर्ष 2026 के आई-कार्ड जारी किए गए।

इस मौके पर डॉ. बी.एस. जोहल, सोनू ढेसी, डॉ. विजय कुमार और ऋषिकेश वर्मा ने अपने संबोधन में जालंधर कैंट मीडिया एसोसिएशन को बधाई देते हुए कहा कि समाज में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और सच्ची खबरों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का कार्य करती है। चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया का योगदान सदैव सराहनीय रहा है।

