जालंधर में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई
जालंधर 12 अप्रैल (ब्यूरो) : जालंधर में बिजली विभाग द्वारा रखरखाव कार्य के चलते आज शहर के कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती की जाएगी। विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाबा मंदिर, बुलंद पुर रोड, गुरु नानक, राजा गार्डन, राम विहार, सत्यम, शंकर और बल्लां क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इसके अलावा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सन फ्लैग, पंजाबी भाग, रंधावा मसंदा, ग्लोब कॉलोनी, 11 केवी पंजपीर, 11 केवी रायपुर रोड, ड्रेन, टॉवर और विवेकानंद क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें, क्योंकि रखरखाव और तकनीकी कार्य पूरा होने तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

