धूल में दबा ‘करोड़ों का इतिहास’, अचानक चमकी किस्मत

Featured International JALANDHAR Technology ZEE PUNJAB TV

खंडहर से करोड़ों तक 105 साल पुराने ट्रैक्टर की चौंकाने वाली कहानी

जालंधर 21 फरवरी (ब्यूरो) : जालंधर में कबाड़ समझकर रखे गए एक पुराने tractor की कीमत सुनकर हर कोई हैरान रह गया। भगत सिंह चौक के पास एक खंडहरनुमा building में वर्षों से पड़ा जर्मनी में 1921 में बना Lanz Bulldog HL-12 model का tractor हाल ही में 1.25 करोड़ रुपये में sell हो गया। करीब 105 साल पुराने इस tractor को बीते दिन truck में load करके ले जाया गया। जानकारी के अनुसार अब इसे कैलिफोर्निया California के एक museum में display किया जाएगा।

 

मामले की जानकारी देते हुए पुनीत वडेरा ने बताया कि local लोगों को अंदाजा भी नहीं था कि scrap समझा जाने वाला यह tractor vintage vehicles की दुनिया का बेहद कीमती और rare नमूना है। शुरुआत में मुंबई की एक tractor company ने इसे 2 लाख रुपये में खरीदने का offer दिया था, जिसके बाद इसकी bidding 28 लाख रुपये तक पहुंच गई। हालांकि यह offer ठुकरा दिया गया और आखिरकार एक foreign company ने इसे 1.25 करोड़ रुपये में purchase कर लिया।

 

बताया जाता है कि जर्मनी में 1921 में बना यह tractor single cylinder hot-bulb engine technology पर आधारित था। इसे start करने से पहले engine को गर्म करना पड़ता था, जिसके बाद यह low speed पर भी ज्यादा power देता था। अपने समय में इसका use खेतों में हल चलाने, water pump और चक्की चलाने जैसे कामों में बड़े पैमाने पर किया जाता था।

 

अपनी खास technology और historical importance के कारण यह tractor vintage world में अलग पहचान रखता है। अब इसे ऐतिहासिक heritage के रूप में foreign museum में संरक्षित किया जाएगा, जहां यह लोगों के लिए attraction का केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *