जहां ठहरते हैं सरकार के नुमाइंदे, वहीं का यह हाल,तो शहर का कैसा होगा, देखें वीडियो

Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जहां ठहरते हैं सरकार के नुमाइंदे, वहीं का यह हाल,तो शहर का कैसा होगा, देखें वीडियो

जालंधर 3 सितंबर (ब्यूरो) : जालंधर शहर का सरकारी सर्किट हाउस जहां आए दिन मंत्री, अधिकारी और अन्य सरकारी मेहमान ठहरते हैं लेकिन आज खुद बदहाल स्थिति का शिकार हो गया। रोजाना हो रही बारिश के चलते सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल छत की सीलिंग के कुछ हिस्से गिर गए, जिससे हाल की छत से पानी टपकाने लग गया।बता दें कि सरकार की और से यहां फ्लड कंट्रोल रूम बनाया गया है। जब कंट्रोल रूम का ऐसा होगा हाल तो बाहर का कैसा होगा हाल।

 

इतना ही नहीं अंदर बने दफ्तरों की छत से भी लगातार पानी टपक रहा है जिसके नीचे बाल्टी रखी हुई है। इससे कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

सवाल यह उठता है कि अगर प्रशासनिक अधिकारियों और मंत्रियों के उपयोग में आने वाली जगह की हालत ऐसी है, तो आम जनता के इलाकों की स्थिति का अंदाज़ा लगाना कठिन नहीं है।

सरकारी लापरवाही और रख-रखाव की कमी इस घटना के ज़रिए एक बार फिर उजागर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *