डॉ. राज जैन को “राष्ट्रीय पद्म भूषण सम्मान” से किया सम्मानित

न्यूज नेटवर्क 28 सितंबर (ब्यूरो) : सर्व धर्म ख्वाजा मंदिर, चोहल, होशियारपुर के प्रतिष्ठित आध्यात्मिक और समाजसेवी व्यक्तित्व, डॉ. राज जैन को उनके उल्लेखनीय सर्व धर्म समभाव, शैक्षिक योगदान, समाज सेवा, और उत्कृष्ट कार्यों के लिए “राष्ट्रीय पद्म भूषण सम्मान” से सम्मानित किया गया।

डॉ. राज जैन को यह सम्मान उनके दीर्घकालिक शैक्षिक अनुभव और समाज के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया है। उनके योगदान ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक सुधार और मानव सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस सम्मान के साथ, उन्हें “भारत गौरव रत्न श्री सम्मान परिषद” की आजीवन सदस्यता भी प्रदान की गई है। यह पुरस्कार उन व्यक्तित्वों को दिया जाता है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है।

यह सम्मान समारोह शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, लोक सभा सदस्य अनुराग ठाकुर और मनोज तिवारी, पूर्व वस्त्र मंत्री सैयद शाहनवाज़ हुसैन, तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद थे। सभी ने डॉ. जैन के कार्यों की सराहना की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *