पंजाब में नगर निगम चुनावों का बजा बिगुल,दिसंबर में ही होंगे चुनाव,आज से कोड ऑफ कंडक्ट लागू,जाने तारीख,पढ़े

JALANDHAR POLITICS PUNJAB Uncategorized ZEE PUNJAB TV

न्यूज नेटवर्क 8 दिसंबर (ब्यूरो) : पंजाब में आज नगर निगम के चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है।आज चंडीगढ़ में पंजाब के राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने प्रेस वार्ता कर नगर निगम के चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है।

नगर निगम के चुनाव आज से 12 दिन बाद 21 दिसंबर को होंगे। इस में नगर निगमों और 43 नगर परिषदों के चुनाव की तारीख का ऐलान किया गया है। जिसको लेकर शेड्यूल जारी किया गया है। यहां बता दे कि जालंधर, फगवाड़ा, पटियाला, लुधियाना और अमृतसर में निगम चुनाव करवाए जाएंगे।

21 दिसंबर को चुनाव वाले दिन शुभ 7 बजे से शाम 4 बजे तक यह चुनाव की प्रक्रिया चलेगी। इसके साथ ही चुनाव आयोग ने चुनाव आचार संहिता भी लागू कर दी है। यह आचार संहिता जब तक सारी प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती तब तक लागू रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *