Hotel Park Plaza विवाद : सरकारी काम में बाधा डालने पर 24 नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

CRIME JALANDHAR POLITICS ZEE PUNJAB TV

पुलिस ने नेताओं को लिया custody में, देर रात FIR, सुबह कोर्ट में पेशी के बाद जमानत

जालंधर 18 मार्च (ब्यूरो) : जालंधर में Hotel Park Plaza पर नगर निगम (Municipal Corporation) की कार्रवाई के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने BJP और Congress के नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नगर निगम अधिकारियों की शिकायत पर थाना New Baradari में सरकारी काम में बाधा डालने (obstruction in government duty) के आरोप में केस दर्ज किया गया।

 

इस मामले में पूर्व सांसद Sushil Kumar Rinku, पूर्व विधायक Sheetal Angural, BJP नेता Ashok Sharma (Hicky), Congress जिला शहरी प्रधान Rajinder Beri, पार्षद Jasleen Sethi, पार्षद Sherry Chadha सहित कुल 24 नेताओं और कार्यकर्ताओं को नामजद किया गया है। इसके अलावा एक unknown व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है।

कार्रवाई के दौरान विरोध को देखते हुए पुलिस ने मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं को custody में लिया था। बाद में देर रात करीब 2:27 बजे FIR दर्ज कर 16 लोगों को arrested दिखाया गया। सभी आरोपियों को अगली सुबह करीब 9:30 बजे Duty Magistrate के सामने पेश किया गया।

वकील Mandeep Sachdeva के अनुसार, पहले शाम करीब 5 बजे Judge द्वारा bail dismiss कर दी गई थी, जिसके बाद High Court में petition file की गई। रात को Chief Justice से permission मिलने के बाद करीब 10 बजे hearing हुई और 10:10 बजे stay order जारी कर कार्रवाई रोकने के निर्देश दिए गए।

अदालत में hearing के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद Magistrate ने सभी आरोपियों को bail दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *