हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 3 दिन तक खराब रहेगा मौसम, कई सड़कें बंद,देखे वीडियो

Featured NATIONAL Uncategorized ZEE PUNJAB TV

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 3 दिन तक खराब रहेगा मौसम, कई सड़कें बंद,देखे वीडियो

न्यूज़ नेटवर्क 9 अगस्त (अभिषेक ) : मौसम विभाग की और से हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश,आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते शिमला, कांगड़ा, ऊना, सिरमौर में 12 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की और से किये गए अलर्ट के मुताबिक, अगले दो दिन तक हिमाचल के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और हल्की से तेज बारिश की संभावना है। वहीँ दूसरी और मंडी मनाली के NH की टनल में भारी पानी आने से गाड़ियां भी फंस गई जिसके बाद लोग अपनी जान बचाकर भागे।

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई सड़कें भी बंद हो गई हैं जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी लोगों के लिए चेतावनी जारी की है कि सभी अपने घरों में ही रहें। बिना जरूरी काम के बाहर न निकलें.

12 अगस्त तक हिमाचल के इन इलाकों में बारिश,
हिमाचल की राजधानी शिमला में बीते 24 घंटे से लगातार बरसात जारी है. यह हाल अगले कुछ दिन तक बना रह सकता है. वहीं, कांगड़ा, उना, सिरमौर आदि जिलो में भी 12 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

मंडी में कुदरत की तबाही जारी
हिमाचल प्रदेश के लिए मानसून सीजन इस बार आफत बनकर आया है. मानसून की शुरुआत से भारी बारिश और फ्लैश फ्लड की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. एक बार फिर से मंडी जिले के पनारसा गांव के चुभलू और राहड़ी नाले में अचानक से भंयकर बाढ़ आ गई.

ऐसे में परानसा की पहाड़ियों पर फ्लैश फ्लड की आशंका जताई जा रही है. वहीं, मंडी पंडोह मार्ग में भारी बारिश के कारण फिर 9 मील सड़क पर भारी मलबा आ गया, जिसकी वजह से गाड़ी मलबे में फंस गई. काफी देर बाद गाड़ी को मलबे से बाहर निकाला गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *