लंबा पिंड फ्लाईओवर पर भीषण टक्कर, तीन गाड़ियां आपस में भिड़ीं

CRIME Featured JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा

जालंधर 9 अप्रैल (ब्यूरो) : बुधवार रात जालंधर के लंबा पिंड चौक फ्लाईओवर के पास तीन गाड़ियां हादसे का शिकार हो गईं। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कारों के एयरबैग तक खुल गए। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

 

जानकारी देते हुए थाना रामा मंडी के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि लंबा पिंड फ्लाईओवर के पास तीन गाड़ियों का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एक स्विफ्ट और एक इनोवा पीएपी चौक से अमृतसर की ओर जा रही थीं। जैसे ही वे लंबा पिंड फ्लाईओवर के पास पहुंचीं, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही इनोवा कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां सड़क के दूसरी ओर पहुंच गईं।

इसी दौरान पीछे से आ रहा एक छोटा हाथी वाहन भी कार से टकराया, हालांकि उसे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा और चालक मौके से चला गया।

एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि दोनों कारों को कब्जे में ले लिया गया है और उनके मालिकों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *