राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक द्वारा फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों के पुनर्वास के लिए एमपीलैडस फंड से 5 करोड़ रुपये की राशि जारी
फिरोजपुर, 3 सितंबर (ब्यूरो) : पंजाब के सभी जिलों में बाढ़ ने बड़ी संख्या में गांवों और खेतों को जलमग्न कर दिया है और अनगिनत परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लेकिन इन कठिन दिनों में भी हमारा साहस कभी टूटा नहीं है। इस पावन धरती के चढ़दी कला में रहने वाले साहसी लोग, पंजाब सरकार, जिला प्रशासन, सेना और एनडीआरएफ दिन-रात मोर्चे पर डट कर हमारे लोगों को बचाने और गांवों को पुनर्जीवित करने में जुटे हुए हैं।
यह विचार राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने आज फिरोजपुर के गांव हज़ारा सिंह वाला, गट्टी राजोके, बारे के में बने राहत केंद्र, रुकने वाला, गजनी वाला (दोना मत्तड़), मब्बो के और लक्खा सिंह वाला हिठाड़ आदि गांवों में बाढ़ के कारण बनी स्थिति का जायजा लेने के अवसर पर व्यक्त किए।
इस अवसर पर उन्होंने फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों के पुनर्निर्माण और लोगों के पुनर्वास के लिए एमलैडस फंड से पांच करोड़ रुपये की राशि भी जारी की। इस मौके पर विधायक हल्का फिरोजपुर शहरी रणबीर सिंह भुल्लर, विधायक हल्का फिरोजपुर देहाती रजनीश कुमार दहिया, विधायक हल्का गुरुहरसहाय फौजा सिंह सरारी और जिला अध्यक्ष हरजिंदर सिंह घांगा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमारे लोगों के साथ खड़ा होना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि हमारा कर्तव्य और धर्म भी है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित गांवों के निवासियों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और मौके पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जन प्रतिनिधियों द्वारा मिलकर राहत और पुनर्वास कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द ही सामान्य जीवन में वापस लौटने में मदद की जा सके। उन्होंने बारे के स्कूल में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचकर वहां रह रहे बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उन्हें शिविर में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर बाढ़ पीड़ितों ने अपनी संतुष्टि व्यक्त की।
इस अवसर पर उन्होंने समाज सेवकों और स्थानीय युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि कठिन समय में सभी को एक साथ आगे आना चाहिए। यह सामूहिक प्रयास ही सेवा का वास्तविक रूप है। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुँचाने और उनके हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने के लिए भी पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस मौके पर चेयरमैन पंजाब एग्रो शमिंदर खिंडा, चेयरमैन इकबाल सिंह ढिल्लो, बलराज सिंह संधू ममदोट, जिला मीडिया इंचार्ज निरवैर सिंह सिंधी, ब्लॉक इंचार्ज सुनील ग्रोवर, बलराज सिंह, बलविंदर सिंह लड्डू, बलविंदर सिंह राओके, जसवंत सिंह सोढ़ी, प्रकाश वड़वाल आदि के अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


