CT इंस्टिट्यूट में किया यूनाइटेड इंडिया फेस्ट का आयोजन

जालन्धर 7 अक्टूबर (जी ब्यूरो) : सिटीग्रुप शाहपुर कैंपस में यूनाइटेड इंडिया फेस्ट का आयोजन किया गया।जिसमे छात्रों ने जम्मू कश्मीर, पंजाब ,गुजरात, केरला, मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों की संस्कृति एवं नृत्य का प्रदर्शन किया।


सिटी ग्रुप ऑफ एजुकेशन शाहपुर कैंपस द्वारा देश की एकता का प्रदर्शन करने के लिए यूनाइटेड इंडिया फेस्ट का आयोजन करवाया गया।इसमें जम्मू एंड कश्मीर, पंजाब, गुजरात, केरला के अलावा कई अन्य राज्य की संस्कृति एवं नृत्य का भी प्रदर्शन किया गया। भारत के राज्य का हरा रंग देखने के लिए सिटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ,को चेयर पर्सन मनदीप कौर चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर मनवीर सिंह , वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह ,तनिका सिंह, डिप्टी डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह, रिसर्च एंड इनोवेशन के डायरेक्टर डॉक्टर जसदीप कौर धामी, सिटी आईएचएम के प्रिंसिपल छाबड़ा आदि मौजूद थे।
यूनाइटेड इंडिया फेस्ट में छात्र द्वारा जम्मू-कश्मीर ,पंजाब, गुजरात, केरला ,मध्य प्रदेश ,हिमाचल प्रदेश, बिहार, मिजोरम ,वेस्ट बंगाल, सिक्किम और यूपी आदि राज्य के स्टाल लगाए गए।जिसमें विभिन्न राज्यों के वन्य जीवन, संस्कृति और कला आदि का प्रदर्शन किया गया।इसके बाद छात्रों ने लोकप्रिय महिला, नेता ,देश भक्ति, खेल ,मेला और उनके विशेष प्रसिद्ध विचार धाराओं के बारे में बताया।इस समारोह में केरला का लोक प्रसिद्ध डांस, गुजरात के लोकप्रिय मंदिर और हिमाचल की रथ यात्रा आदि की झांकी पेश की गई।इस दौरान पहले स्थान पर पंजाब,दूसरे स्थान पर सिक्किम और तीसरे पर हिमाचल प्रदेश रहे। सिटीग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ मनवीर सिंह ने कहा कि हमारे देश में कई धर्मों के लोग हैं कई भाषाएं बोली जाती है कई त्यौहार मनाए जाते हैं लेकिन अलग-अलग होते हुए भी हम सब एक हैं सिटी ग्रुप का यूनाइटेड इंडिया प्रकार एकता प्रतीक है।यह समारोह बच्चों को साथ मिलकर काम करने और सफल होने का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *