बिहार फतेह पर जालंधर भाजपा शहरी ने पटाके फोड़ लड्डू और जलेबियां बांट जश्न मनाया

Featured JALANDHAR NATIONAL POLITICS ZEE PUNJAB TV

कांग्रेस और आरजेडी की झूठ की दुकान पर भाजपा के विकास,विश्वास और सुशासन मॉडल की प्रचंड जीत : सुशील शर्मा

जालंधर 14 नवंबर ( ब्यूरो ) : बिहार में भारतीय जनता पार्टी एनडीए गठबंधन की विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत होने पर जालंधर भाजपा शहरी प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता मे जिला भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में कार्यकर्ताओं ने खूब पटाके फोड़,लड्डू और जलेबियाँ मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल धमाकों के साथ आतिशबाजी भी की।

इस कार्यक्रम मे विशेष रूप से पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौड़,वरिष्ठ भाजपा नेत्री कर्मजीत कौर चौधरी,पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर आदि शामिल हुए।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने जिला पदाधिकारीयों और कार्यकताओं और भाजपा समर्थको के साथ भाजपा की जीत की खुशी मनाई।

इस दौरान उन्होंने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि नरेंद्र मोदी की सरकार में पूरे देश में हुए विकास पर बिहार कि जनता ने वोट किया है। यह जीत बताती है कि जनता का मोदी पर भरोसा हर रोज और मजबूत हो रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कायम है और बिहार में डबल इंजन सरकार अगले पांच साल विकास के नए एतिहासिक मुकाम हासिल करेगी।सुशील शर्मा ने कहा कि बिहार में कांग्रेस और आरजेडी की झूठ की दुकान पर भाजपा के विकास,विश्वास और सुशासन मॉडल की प्रचंड जीत है। उन्होंने कहा है जनता ने अपने राष्ट्र व संस्कृति के हित में भाजपा को वोट देकर जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने विकास के मुद्दे पर बिहार में मतदान कर विपक्षी दलों की बोलती बंद करा दी है।जनादेश इस बात का गवाह है की वोटर झूठे दावों के बदले काम करने वालों में भरोसा रखती है।

मंनोरंजन कालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र की जीत है।उन्होंने कहा कि यह जीत सुशासन, बेहतरीन न्याय प्रणाली, विकास और विश्वास की जीत है।राकेश राठौर ने कहा कि जीत का श्रेय वहां की जनता को ज्यादा जाता है जिन्होंने प्रदेश और क्षेत्र के विकास को महत्ता दी।उन्होंने कहा कि जनता का जनादेश ने साबित कर दिया कि देश के लिए ही मोदी जी ही उपयोगी हैं।

 

सरबजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि बिहार में राष्ट्रवाद व चहुंमुखी विकास के साथ-साथ कानून के राज को जनता ने समर्थन दिया है।इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,सुभाष सूद,भाजपा व्यापार सैल से रविंदर धीर,सनी शर्मा,अनुज शारदा, मनोज कुमार अग्रवाल,जिला सचिव शाम शर्मा,विनय सभरवाल, पंकज जुल्का,शमा,मंडल अध्यक्ष सागर जॉर्ज, मनीष बल,राजेश मल्होत्रा,संदीप कुमार,प्रमोद कश्यप,सूर्या मिश्रा आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *