5 सितंबर को पूरे पंजाब में मंत्रियों व विधायको का किसान करेंगे घेराव

जालंधर (बृजेश शर्मा) : जालंधर के देश भगत यादगार हाल में संयुक्त किसान मोर्चा, जालंधर के सदस्यों ने मीटिंग की। जिसमें उन्होंने कहा कि हमारी मांगे काफी समय से पूरी नहीं हो रही हैं । जिसके सम्बन्ध में 5 सितंबर को पूरे पंजाब में कैबिनेट मंत्रियों का घेराव किया जाएगा। जालंधर जिले में कोई केबिनेट मंत्री ना होने के कारण विधायक रमन अरोड़ा का घेराव किया जाएगा।
मीटिंग में उपस्थित दोआबा किसान संघर्ष कमेटी के प्रधान बलविंदर सिंह मल्ली ने कहा कि किसानों की गन्ना की बकाया राशि,लम्पि स्किन की बीमारी से झूझ रहे पशुओं के लिए सहायता राशि,आवारा पशुओं की बीमारियों के इलाज का पैसा,पशुओं की वेक्सीन के लिए राशि आदि सरकार द्वारा अभी तक जारी नही की जा रही। जिसके सम्बन्ध में 5 सितंबर को धरने लगाए जा रहे है।
जानकारी देते हुए मल्ली ने कहा कि सरकार की और से पंजाब में अगर दूध का सेम्पल लेते है तो पूरे पंजाब की एक ही लैब है। जो कि मोहाली में है। यह लैब को बड़ा कर अन्य लैब भी खोलनी चाहिए जिससे एक तो जो सेम्पल भरे जाते है उनकी रिपोर्ट जल्दी आ सके और किसानों को भी इसका लाभ मिल सके। यह लैब सिर्फ मोहाली में है ,इस लैब के इलावा भी सभी शहरों में पशुओं को पाला जाता हैं। इसलिए कम से कम मोहाली के इलावा भी पटियाला और जालंधर में भी दूध सैंपल की लैब होनी चाहिए।
पंजाब में लम्पि पॉक्स बीमारी पशुओं में आग की तरह बढ़ रही है। जिसको लेकर सरकार ने न इलाज के लिए कोई राशि दी है और न ही इनकी देखभाल के लिए अलग कोई जगह बनवाई है। जिससे अब तक पंजाब में करीब 10 हजार के करीब गायों की मौत हो चुकी है। अब तो दूध में भी कुछ लोग मिलावट कर रहे है। जो कि जहर बनता जा रहा है। जिससे आने वाले समय मे लोगो को एक नई बीमारी से गुजरना पड़ सकता है।
मल्ली ने फ़ूड एक्ट के बारे में बात करते हुए कहा कि इसमें भी इजाफा होना चाहिए। क्योंकि 1964 एक्ट में अब धारा 307 भी जुड़नी चाहिए। कि जो लोग मिलावटी दूध बेच रहे है। उनपर 307 की धारा के अधीन मामला दर्ज होने चाहिए। और अगर जो दूध की सप्लाई देने घरों तक जाता है। उसमें भी अगर नकली दूध के साथ पकड़ा जाए तो उसी समय 120 बी के अधीन मामला दर्ज कर उसकी गाड़ी को भी जब्त करना चाहिए।
सरकार को चाहिए कि जो झोने वाली मशीन पर सब्सिडी दी जाती है। उसके साथ साथ डायरी फार्म को भी सब्सिडी दी जाए। ताकि उसमे भी और सुधार लाया जा सके।
जनता से किसानों की और से अपील भी की गई है। कि अगर हम अपनी और से पूरा शुद्ध दूध लोगो तक पहुंचा रहे है। लेकिन अगर आपको 2 से 3 रुपये महंगा भी मिल जाये तो उसमें किसानों का साथ दे। और जो दूध बेचने वाले केमिकल डाल लोगो को खराब दूध पिला रहे है। वह सरासर गलत है।
इस मौके पर संतोख सिंह संधू प्रधान कीर्ति किसान यूनियन,सुखबीर सिंह कुक्ड पिंड,राजविंदर कौर राजू प्रधान महिला किसान यूनियन,जसविंदर सिंह ढेसी जम्हूरी किसान मोर्चा व अन्य किसान यूनियन के सदस्य मौजूद थे।
दोआबा किसान संघर्ष कमेटी,बीकेयू दोआबा, कीर्ति किसान यूनियन,जम्हूरी किसान यूनियन,महिला किसान यूनियन,बीकेयू लखोवाल यूनियन व इनके सदस्य 5 तारीख को शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *